फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरकार ने 13 हजार गरीबों को दिया उनकी छत का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल महज तीन हजार आवास ही हो सके थे पात्रों को आवंटित
विज्ञापन

जिले में 25 हजार लोगों ने कर रखा है आवास के लिए आवेदन
पीलीभीत। नए साल में प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से वंचित रहे पात्रों को सौगात दी है। तीन साल में पहली बार जिले में 13 हजार आवासों की मंजूरी दी गई है। 2022 में जिले को मात्र तीन हजार आवास ही शासन की ओर आवंटित हुए थे।
जिले में करीब 25 हजार निर्धनों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल सका है। इनके आवेदन लंबित पड़े हैं। वर्ष 2022 में ग्रामीण क्षेत्र के लिए मात्र तीन हजार आवास ही स्वीकृत हुए थे। इस तरह 22 हजार पात्र अब भी प्रधानमंत्री आवास का सपना संजोए हुए थे। साल की शुरुआत में ही शासन ने इस बार प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य बढ़ाकर जिले को आवंटित किया। वर्ष 2023 के लिए 13 हजार आवास मंजूर किए गए हैं। इसका ब्लॉकों के पात्रों के अनुसार आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारी बोले, कोई भी पात्र योजना से नहीं रहेगा वंचित
नए साल के तोहफे के तौर पर शासन ने पहली बार जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीबों के लिए 13,465 आवासों की मंजूरी दी है। इससे पहले साल 2019-20 में 9182, 2021-22 में 5608 आवास दिए गए थे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस बार कोई भी पात्र योजना से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

1079 लोगों के खातों में पहुंची पहली किस्त
ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 1079 पात्रों के खातों में इस साल की पहली किस्त भेज दी गई है। ये वो पात्र हैं जिनका चयन पिछले साल हो चुका था और इन्हें आवास आवंटित नहीं हो सके थे। योजना के तहत इसमें तीन चरणों में 1.20 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। इसमें पहली किस्त के रूप में 40, दूसरी में 70 और तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए 13 हजार आवास मंजूर किए गए हैं। इससे काफी हद तक पात्रों को आवास मिल जाएंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें