फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दबंगों ने अधिवक्ता और उनके भाई को पीटा

Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। खेत की मेड़ काटने से मना करने पर दबंगों ने एक अधिवक्ता और उसके भाई से मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने अधिवक्ता की गर्दन दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। यह भी आरोप है कि दबंगो ने अधिवक्ता की जेब से पांच हजार रुपये और गले में पहनी 90 हजार कीमत की सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की।
विज्ञापन

मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी अधिवक्ता निर्भय सक्सेना ने बताया कि वह बुधवार को अपराहन लगभग ढाई बजे अपने भाई हरीकृष्ण के साथ कोतवाली क्षेत्र में ही स्थित अपने पैत्रिक गांव करमापुर माफी गए थे। उन्होंने अपने खेत की मेड़ काटने पर अपने खेत के पड़ोसियों से आपत्ति जताई। इस मुद्दे पर दोनो पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता और उनके भाई से गाली गलौज किया। लात घूंसों से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नियत से अधिवक्ता की गर्दन दबा दी।अधिवक्ता ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। यह भी आरोप है कि हमलावरेां ने अधिवक्ता की जेब में रखे पांच हजार और उनके गले में पहनी 90 हजार कीमत की सोने की चेन लूट ली। घायल अधिवक्ता ने अपने घायल भाई के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। तहरीर में गांव के ही तीन लोगों को नामजद और एक को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है।इस बावत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभी ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें