पीलीभीत। लंबे समय के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार की शाम एक खाली मालगाड़ी मैलानी से पीलीभीत पहुंची तो लोग हैरान रह गए। बताया गया है कि यह खाली मालगाड़ी मैलानी से पूरनपुर होते हुए मथुरा भेजी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस रूट पर ट्रेन संचालन हो सकता है।
पिछले दिनों सात अप्रैल को मालगाड़ी के संचालन की बातें सामने आईं थीं। तभी से लोगों में उत्साह था। पर मालगाड़ी इतनी जल्दी यहां से गुजारी जाएगी, इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था। बृहस्पतिवार शाम के वक्त मालगाड़ी पीलीभीत पहुंची तो रेलवे स्टाफ में भी इस बात की जानकारी आने पर उत्साह दिखाई दिया। मालगाड़ी को चेक करके आगे के लिए मथुरा रवाना कर दिया गया है। संवाद