पूरनपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। नामजद चार आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
घटना क्षेत्र के एक गांव में एक जनवरी 2024 की है। अनुसूचित जाति की एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक उसे अपने घर ले गया। साथ ही युवक के परिजनों ने शादी कराने का आश्वासन दिया। मगर बाद में उसे घर से भगा दिया था। पुलिस ने युवती की मां की ओर से 12 जुलाई 2024 को पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। संवाद