फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती से की छेड़खानी, विरोध पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर के दरवाजे पर खड़ी युवती से दो युवकों ने छेड़खानी की। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। युवती के माता पिता शिकायत करने गए तो युवकों ने उनकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना एक गांव में छह जून को शाम सात बजे की है। युवती ने बताया कि घटना के समय अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। दो युवक आए और अश्लील हरकतें करने लगे। जब युवती ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना की जानकारी पर उसके माता-पिता युवकों के घर शिकायत करने के लिए गए तो उन्होंने उसके माता-पिता की भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर युवती की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें