फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी ने कोतवाली पहुंचकर कहा-उसे कोई नहीं ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के एक गांव से 13 दिन पूर्व ले जाई गई किशोरी शुक्रवार को स्वयं कोतवाली पहुंची। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह किसी के साथ नहीं बल्कि घूमने गई थी। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली के एक गांव की किशोरी को 20 अप्रैल को कुछ लोग बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। किशोरी अपने साथ 20 हजार की नकदी और जेवर भी ले गई थी। किशोरी के पिता ने अगले दिन कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में संजीव कुमार, इंद्रजीत, रामचंद्र, हरिओम और संगीता को नामजद किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश देनी शुरू कर दी थी। इससे परेशान होकर किशोरी ने सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसे कोई भी बहला फुसलाकर नहीं ले गया, बल्कि वह स्वयं घूमने गई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, वह पूरी तरह फर्जी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि शनिवार को किशोरी को न्यायालय में बयान देने के लिए पेश किया जाएगा। उसके बाद इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें