घटना पूरनपुर देहात के एक मोहल्ले की है। युवती को शादीशुदा युवक से पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार देर शाम युवती प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर उसके घर जा धमकी। इस पर युवक की पत्नी युवती से भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। युवती अपने प्रेमी के घर से न जाने और निकाह करने की जिद पर अड़ गई।
वहीं पत्नी ने युवती से निकाह होने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। इसके कुछ देर बाद युवती भी अपने घर चली गई। युवती ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।