बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने किसी बात को लेकर रविवार की शाम घर में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन घटना के पीछे के कारणों के बार में नहीं बता पा रहे हैं। संवाद