फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने पीलीभीत स्टेशन के विकास कार्यों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रविवार को इज्जतनगर मंडल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जांची। महाप्रबंधक ने इज्जतनगर-माला रेलखंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच और छह के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। बरेली सिटी स्टेशन पर सुविधाओं और निर्माणाधीन अंडरपास का भी जायजा लिया। इज्जतनगर में समपार फाटक संख्या 236 पर संरक्षा व्यवस्थाएं जांची गईं। उन्होंने ट्रैकमैनों से संवाद कर संरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया। उत्कृष्ट संरक्षा कार्य हेतु इंजीनियरिंग विभाग और रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व लाइन को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें