पीलीभीत के कृषि भवन परिसर में प्रदर्शन करते ठगी पीड़ित परिवार के लोग।संवाद
पीलीभीत। विभिन्न कंपनियों में जमा धनराशि वापस दिलाए जाने के लिए ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन की ओर से कृषि भवन पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने भुगतान करो या सत्ता छोड़ो। बेईमानों भारत छोड़ो का नारा बुलंद किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में प्रत्येक ठगी पीड़ित निवेशक की जमा राशि का दो से तीन गुना भुगतान करने। निर्दोष एजेंट को सुरक्षा, सम्मान रोजगार और पुनर्वास का अधिकार देने। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111 के तहत प्रत्येक ठग और बेईमान को मृत्युदंड देकर भारतवर्ष को ठग मुक्त एवं बेईमान रहित राष्ट्र राज्य के रूप में स्थापित करने की मांग की गई है। इस दौरान हीरालाल वर्मा, कमल चंद्र हालदार, अमर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।