फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान का एडीओ  कार्यालय में हंगामा

Thu, 07 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 नवदिया सितारगंज के पूर्व प्रधान ने कोटेदार चयन की बैठक की तिथि निश्चित न किए जाने पर सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) कार्यालय में हंगामा किया। ग्राम नवदिया सितारगंज में ग्राम पंचायत की कोटेदार चयन की बैठक होनी है, जिसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। पूर्व  प्रधान जब्बार खां बुधवार को ब्लाक परिसर स्थित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय गए और ग्राम पंचायत अधिकारी रूपेश कुमार से तिथि निर्धारित करने की मांग करने लगे। रूपेश कुमार ने यह कहकर तिथि निर्धारित करने में असमर्थता जता दी कि जब तक स्थानांतरित ग्राम पंचायत अधिकारी बाबूराम उन्हें चार्ज नहीं देंगे, तब तक तिथि निर्धारित नहीं की जाएगी। इस बात पर पूर्व प्रधान ने काफी हंगामा काटा। पूर्व प्रधान का आरोप था कि बैठक की तिथि जानबूझकर नहीं लगाई जा रही है। पूर्व प्रधान के हंगामे से मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। पूर्व प्रधान ने हंगामा तब खत्म किया, जब सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)रूपलाल ने बहुत जल्द तिथि निर्धारित कराने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें