पीलीभीत। नवरात्र व दशहरा पर्व को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों की सात दुकानों से नमूने लिए।
इसमें जहानाबाद के अमरिया रोड स्थित विनोद किराना स्टोर की दुकान से सूजी, इस्लामनगर नौगवां पकड़िया स्थित शाहजी किराना स्टोर से किशमिश, इसी क्षेत्र की रुहेलखंड फूड प्रोडक्टस की दुकान से आटा और कुमार ट्रेडर्स की दुकान से गाय के घी का नमूना लिया। वहीं न्यूरिया में अशफाक किराना स्टोर की दुकान से किशमिश, हिन्दुस्तान किराना स्टोर से मखाने और मझोला में विमल किराना की दुकान से सूरजमुखी के बीज का नमूना लिया। संवाद