फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छह दुकानों से खाद्य विभाग की टीम ने लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खाद्य विभाग की टीम ने जिले की छह दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम की ओर से लगातार छापा मारी की जा रही है। टीम ने रविवार को बीसलपुर के बमरौली रोड स्थित रामपुर अमृत में संचालित श्याम लता फूड इंडस्ट्रीज के यहां से कॉटींनेंटल सॉस, बरखेड़ा के स्टेशन रोड स्थित राठौर ट्रेडर्स के यहां से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, जहानाबाद के बाइपास रोड स्थित रमेश मिष्ठान से बर्फी, अमरिया के सितारगंज रोड स्थित कमाल स्वीट्स एंड कंफेक्शनरी से छेना रसगुल्ला, बिलसंडा के बंडा रोड स्थित नमकीन और शहर के गौहनिया फाटक स्थित गौरव स्वीट्स की दुकान से बर्फी का नमूना लिया। विभागीय टीम ने लिए नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें