फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिओ बैग की ठोकर निर्माण के लिए बाढ़ खंड की टीम ने की नापजोख

विज्ञापन
शारदा नदी किनारे जिओ बैग लगाने के लिए बाढ़ खंड की टीम करती नाप जोख। स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी के इस ओर के गांव चंदिया हजारा और आसपास के क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए 15 सौ मीटर में जियो बैग लगाने के लिए बाढ़ खंड की टीम ने रविवार को नदी के किनारे पहुंचकर नापजोख की।
विज्ञापन

पिछले तीन, चार सालों से नदी किनारे के बाद गांव चंदिया हजारा और आसपास के इलाकों में शारदा नदी ने तबाही मचा रही थी। बाढ़ से बचाने को शारदा नदी में चैनेलाइजेशन कराने, नदी किनारे जिओ बैग की ठोकरें बनवाने आदि की मांग को लेकर गांव चंदिया हजारा में १०१ दिन तक बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल चली थी।
चैनेलाइजेशन को स्वीकृत मिलने, गांव के किनारे नदी किनारे 15000 मीटर की दूरी तक नौ करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से जिओ बैग लगवाना स्वीकृत होने पर बेमियादी भूख हड़ताल समाप्त हुई थी। जिओ बैग लगवाने को रविवार को बाढ़ खंड की टीम ने गांव चंदिया हजारा किनारे पहुंचकर नाप जोख शुरू की। टीम आने की भनक पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि बाढ़ खंड के अफसरों ने फरवरी में जिओ बैग लगवाना शुरू कराने की जानकारी दी है। चैनेलाइजेशन का काम भी बाढ़ से पहले पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें