फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूमधाम से मनाया गया चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से गौर धाम मंदिर में श्री चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव और होरी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले चैतन्य महाप्रभु का दूध, दही, घी, शहद से अभिषेक किया गया। बाद में श्रद्धालुओं ने मिलकर फूलों की होली खेली। महाप्रभु के जन्म और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसी के साथ राधा माधव संकीर्तन मंडल का पांच दिवसीय होली उत्सव भी संपन्न हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्रज में होरी रे रसिया, होरी खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा, रंग बरसे-गुलाल बरसे-राधा रानी हमारी पे रंग बरसे आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते दिखे। इस मौके पर दीपक गोयल, अजय पांडेय, अभिषेक सिंह, गोल्डी, कमल यादव, शिवम अग्रवाल, शेखर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें