फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी में सियार की दहशत अब भी जारी, निगरानी में जुटी टीमें

विज्ञापन
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में सियार को लाठी डंडों से पीटते ग्रामीण। - स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद के जहानाबाद और पूरनपुर क्षेत्र में सियार के हमलों से ग्रामीण दहशतजदा थे, जहानाबाद क्षेत्र में आठ लोगों पर हमला करने वाले सियार को ग्रामीणों ने मारने का दावा किया है पर पूरनपुर क्षेत्र के सेहरामऊ उत्तरी में सियार की दहशत अब भी बरकरार है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन



जहानाबाद के सुस्वार और पंसोली गांव में सियार ने दो मासूमों समेत 8 लोगों को घायल कर दिया था। वहीं पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में भी सियार ने दो लोगों को घायल किया। लगातार हुई घटनाओं की बाद वन विभाग की टीमों ने सक्रियता बढ़ा दी। जहानाबाद क्षेत्र में हुई घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मारने का दावा करते हुए वीडियो वायरल किया है लेकिन सेहरामऊ उत्तरी में अब भी सियार की दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें