फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुत्री की ससुराल में समझाने पहुंचे पिता को पीटा

Sun, 20 Jul 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। पुत्री के ससुरालियों को समझाने गए पिता की पिटाई कर दी। विवाहिता ने मामले की थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दंदौल कॉलोनी नंबर पांच निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीतू की शादी पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी रामू के साथ की थी। आरोप है कि पति व देवर उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। 19 जुलाई को उसने पूरी बात अपने मायके वालों को बताई। जिस पर विवाहिता के पिता ओमप्रकाश पुत्री के ससुराल पहुंचे,उन्होंने मारपीट करने का विरोध जताया तो इससे नाराज ससुराल वाले उसके पिता को जबरन घर में खींच ले गए और डंडों से पीटा। बचाने आई विवाहिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आसपड़ोस के लोगों ने बमुश्किल वचाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें