फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारी वस्तु के प्रहार से हुई थी किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ने के खेत में किसान का शव मिलने के मामले में बिजली गिरने से मौत के बाद किसी पशु का शव पर हमला होना मान रही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बैकफुट पर आ गई। रिपोर्ट में परिजनों का हत्या का अंदेशा सही साबित हुआ। भारी चीज के प्रहार से किसान के सिर की कई हड्डियां टूटी मिलीं। इससे साफ हो गया कि किसान की हत्या की गई।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव केसरपुरकलां निवासी किसान शब्बीर (50) का बुधवार शाम गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गन्ने के खेत में शव मिला था। किसान घास काटने की बात कहकर सुबह घर से निकला था। बाद में उसका गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला था। उसके शरीर में कान और उसके समीप चोट के निशान थे।
चेहरा भी खून से लथपथ था। पुलिस के पहुंचने पर शब्बीर के परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे पर किसी रंजिश से इन्कार किया। पुलिस ने परिजनों की एक न सुनी। जांच में पुलिस बिजली गिरने से मौत होने के बाद किसी पशु के शरीर पर हमला करना मानती रही, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनके अंदेशे को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शब्बीर का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया। अंतिम यात्रा में काफी भीड़ रही।
0000
हिरासत में परिजन को लेने पर रोष
पूछताछ के लिए हिरासत में लेने पर शब्बीर के परिजनों में रोष है। शुक्रवार शाम गढ़वाखेड़ा चौकी पर एकत्र हुए परिजनों और अन्य लोगों ने रोष व्यक्त किया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि हिरासत में किसी को नहीं लिया गया है।
0000
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शब्बीर के सिर की हड्डी टूटी मिली है, इससे साफ है कि उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सेहरामऊ उत्तरी एसओ को तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।-अलोक सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें