फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कागज नहीं दिखा सका चालक, लकड़ी भरे ट्रक पर 1.40 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
मंडी समिति परिसर में खड़ा लकड़ी भरा ट्रक संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तराखंड के टनकपुर से लकड़ी भरकर जा रहे ट्रक का चालक मंडी अधिकारियों को कोई कागज नहीं दिखा सका। मंडी के सचल दल ने ट्रक को मंडी परिसर में खड़ा करा दिया। 1.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी भरा ट्रक टनकपुर से बहराइच जा रहा था। मंगलवार रात मंडी समिति के सचल दल ने टनकपुर हाईवे पर ट्रक रोक लिया। सचल दल प्रभारी शशि कला ने चालक से लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे। चालक कोई वैध कागज नहीं दिखा सका। टीम ट्रक को मंडी समिति ले आई। मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी ने ट्रक मालिक पर 1,40,899 रुपये का जुर्माना लगाया है। ट्रक स्वामी ने जुर्माना अदा कर ट्रक को छुड़ा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें