कारागार का निरीक्षण कर आते जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सिन्हा । स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने कारागार में बंदियों के बैरक 04, किशोर और महिला बैरक, भोजनालय, अस्पताल का निरीक्षण किया। बंदियों से उनकी समस्याएं भी जानीं। संबंधित को समाधान कराने के निर्देश दिए। अस्पताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को मानक के अनुरूप बंदियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद