फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्काउट-गाइड की ए श्रेणी में जिले को मिला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्काउट और गाइड में जिले को प्रदेश के सर्वोत्तम जनपद (ए ग्रेड) में शामिल किया गया है। इससे संंबंधित ई-मेल रविवार को जिला मुख्यालय को मिला। यह उपलब्धि अत्यधिक नवीन यूनिट पंजीकरण कराने के लिए प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीभीत को सर्वोत्तम जिले में शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब मंडल मुख्यालय से इतर पीलीभीत को इसमें स्थान मिला है। अब तक इस श्रेणी में मंडल मुख्यालय को ही स्थान दिया जाता था। प्रादेशिक मुख्यालय की ओर से 22 सितंबर को होने वाली प्रादेशिक परिषद की बैठक में जनपद के डीएम व डीआईओएस को सम्मानित किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर जिला मुख्यायुक्त विजय वर्धन तोमर ने स्काउट गाइड को शुभकामनाएं दी। वहीं डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों को संचालित करने व अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने के लिए कहा। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, जिला सचिव संतोष कुमार, जिला आयुक्त स्काउट (वयस्क संसाधन) डॉ. महेश बाबू, जिला आयुक्त गाइड (वयस्क संसाधन) अनीता सिंह, जिला आयुक्त स्काउट नरेश चंद्र शुक्ला आदि ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें