बीसलपुर। रविवार को शक्तिपीठ में गायत्री और आर्यसमाज भवन में वैदिक हवन हुआ। इस मौके पर कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी एक-एक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया।
आर्यसमाज भवन में सुबह सात बजे वैदिक हवन शुरू हो गया था, जो 10 बजे तक चला। हवन के बाद वेदों का स्वाध्याय किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में आर्यसमाज का और अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। जयघोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, बाबूराम मौर्य, विजय कुमार, भूपराम वेदार्थी, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, डॉ. देवेंंद्र कुमार, डॉ. राजेश शर्मा, ओमप्रकाश गंगवार और रामभरोसे लाल समेत काफी आर्यजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने किया।
इधर मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में गायत्री परिवार के परिव्राजक राजेंंद्र कुमार ने गायत्री यज्ञ सुबह आठ बजे शुरू किया, जो काफी देर तक चला। श्रद्धालुओं ने हवन कुंडों में आहुतियां डालीं। हाथ जोड़कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और विभिन्न प्रकार की मनौतियांं मानीं। इस मौके पर कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक-एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया।
प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार और रामपाल गंगवार समेत काफी श्रद्धालु मौजूद थे।