बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडाह में शुक्रवार की शाम ऋण वसूली करने गए तहसील के संग्रह अमीन और चपरासी से बकायेदार ने अभद्र व्यवहार किया और दोनों को खदेड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तहसील कार्यालय के संग्रह अमीन छत्रपाल ने बताया कि वह और उनका चपरासी नरेंद्र कुमार शुक्रवार की शाम दियोरिया कोतवाली के गांव अंडाह निवासी सुभाष चंद्र से ढाई लाख की वसूली करने गए थे। यह कर्जा भारतीय स्टेट बैंक का है। बकायेदार की आरसी जारी हो चुकी है। अमीन ने जब गांव जाकर सुभाष चंद्र से ऋण जमा करने को कहा तो उसने गाली गलौज की, उसे खदेड़ दिया, दोबारा ऋण मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि संग्रह अमीन की तहरीर पर अभद्र व्यवहार करने, सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सुभाष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद