फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कमरे में बेड पर पड़ा मिला महिला का शव

विज्ञापन
पूरनपुर में महिला की मौत पर टीम के साथ जांच करते कोतवाल।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। परिजन ने फंदे पर लटककर नवविवाहिता के जान देने की जानकारी पुलिस को दी। सीओ और कोतवाल ने टीम के साथ पहुंंचकर परिजन से पूछताछ की। फाॅरेंसिक टीम को बुलाया गया है। नवविवाहिता के मायके वालों को सूचना दी गई है। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन



घटना नगर के मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) में दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच हुई। सेवानिवृत्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के छोटे पुत्र हृदेश सिंह की शादी 12 जुलाई को जिला बलिया के शहतबाद निवासी साक्षी के साथ हुई थी। घटना के समय बृजेश सिंह के घर में उनकी पत्नी गीता सिंह, बड़ा पुत्र रत्नेश सिंह, उसकी पत्नी संवेदना सिंह, छोटा पुत्र हृदेश सिंह और उसकी पत्नी साक्षी सिंह मौजूद थे।
डॉ. बृजेश छोटे पुत्र हृदेश के कमरे के सामने वाले कमरे में, जबकि उनकी पत्नी और बड़ा पुत्र, पुत्रवधू घर की दूसरी मंजिल पर थे। गीता सिंह ने बताया कि पुत्र हृदेश का अपनी पत्नी साक्षी से अक्सर विवाद होता था। दोपहर दो बजे पुत्र अपनी दुकान से घर लौटा था।
विज्ञापन


ढाई बजे उसकी पत्नी से उसे खाना दिया। खाना खाने के बाद दोनों में विवाद हो गया। हृदेश अपनी पत्नी का मोबाइल दिखाने ऊपर छत पर आया। इस दौरान उसकी पत्नी ने कमरा बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी। 15 मिनट बाद कमरे में लौटने पर कमरे का दरवाजा बंद होने पर हृदेश ने इसकी जानकारी अन्य परिजन को दी।
दरवाजा खोलने पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। सीओ विशाल चौधरी, कोतवाल राजीव कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि पुलिस को साक्षी का शव बेड पर मिला है। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि फाॅरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना की सूचना साक्षी के मायके वालों को दी गई है। वे लोग बलिया से पूरनपुर को रवाना हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें