फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ के पानी में बहकर आए सांपों से खतरा बढ़ा, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की आबादी में झोपड़ी पर बैठा सांप।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदा में आई बाढ़ से नदी के पानी के साथ पहाड़ों से बहकर आए सांपों ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। सीमावर्ती क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों की आबादी में सांपों की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सांप जहरीले प्रतीत हो रहे हैं। जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शारदा नदी की जद में कलीनगर तहसील के रमनगरा, नगरिया खुर्द, नलडेंगा, नौजल्हा नकटहा, गभिया सहराई आदि गांव आते हैं। दो दिन पूर्व जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का पानी इन गांवों में घुस गया। जिससे आबादी क्षेत्र प्रभावित हुए। लोगों ने बचाव करते हुए परिवारों के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण ली।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी के साथ पहाड़ों से बहकर आए सांप घरों में घुस गए हैं। पानी कम होने के बाद सांपों की मौजूदगी देखी जा रही है। रमनगरा, नौजल्हा क्षेत्र के कई घरों में सांप निकले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सांप दिखने में खतरनाक और जहरीले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें