फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आवागमन शुरू होने से पहले ही पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
शारदा नदी के पार गांव आजाद नगर के समीप पुलिया के दोनो और कट गई सड़क।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी पार के आजाद नगर के पास पुलिया से आवागमन शुरू भी नहीं हो पाया कि उसके समीप दोनों ओर 50-50 मीटर सड़क बाढ़ के पानी में बह गई। सड़क और पुलिया का निर्माण हाल ही में 3.73 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था। इसके अलावा भी बाढ़ के दौरान पानी के तेज बहाव से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं। इनसे अब तक आवागमन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस बार भी नदी किनारे और शारदा के पार बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। शारदा नदी के पार के गांव आजाद नगर में 1800 मीटर सड़क और पुलिया का निर्माण हाल में कराया गया था। पुलिया से आवागमन शुरू हो पाता, इससे पहले ही दोनों ओर की 50-50 मीटर सड़क बह गई।
इसके अलावा सिद्धनगर मार्ग, संपूर्णानगर से मोरनिया गांधीनगर, पंजाब घाट, नहरोसा जाने वाली सड़कें कटने से भी आवागमन बंद हो गया। ऐसे में क्षेत्र में बाहर से आने वाली कुकिंग गैस, डीजल, पेट्रोल, सब्जी आदि अब तक लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

बाढ़ से गांव मोरनियां गांधी नगर के समीप कई घर भी नदी में समा गए। गांव श्रीनगर के समीप नदी ने तेजी से भूकटान शुरू किया, जो शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
पीडब्ल्यूडी के जेई अनूप कुमार ने बताया कि चार लाख क्यूसेक पानी नदी में आने से क्षेत्र की कई सड़कों के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें