फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॉलेज की विद्युुत लाइन और ताला तोड़ा, चौकीदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा कटा में स्थित एक निजी इंटर कॉलेज का विद्युत तार रविवार की शाम दो दबंगों ने तोड़ दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने कॉलेज के चौकीदार की तमंचों की बटो से पिटाई लगाई और कॉलेज का ताला भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली के गांव ढकिया रंजीत निवासी तेज बहादुर ने बताया कि पड़ोसी गांव बरखेड़ा कटा में उनका इंटर कॉलेज है। दो युवकों ने रविवार को देर शाम उनके कॉलेज की विद्युत लाइन काट दी। विरोध करने पर उन लोगों ने चौकीदार चिंताराम से गाली-गलौज किया, तमंचों की बटों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
उन लोगों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगा ताला भी तोड़ दिया। उनके जाने के बाद चौकीदार ने उन्हें फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। तेज बहादुर ने उसी समय तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें