फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डॉक्टर की कुर्सी पर बाहरी व्यक्ति के बैठने पर नाराज हुए सीएमओ

Sat, 15 Jul 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी पर बैठा व्यक्ति ।
विज्ञापन
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी पर बाहरी व्यक्ति बैठ गया। शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने सीएचसी प्रभारी डॉ. लेखराज गंगवार को फटकार लगाई। सीएचसी में डॉक्टर की कुर्सी पर बाहरी व्यक्ति को बैठे देखकर किसी ने सीएमओ से शिकायत कर दी। इस पर सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाते हुए उसे हटाने के लिए कहा। प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति डॉक्टर से मिलने आया था। डॉक्टर के अपने कक्ष में न होने पर वह गलती से उनकी कुर्सी पर बैठ गया। उसे हटा दिया गया और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें