ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने जमकर होली खेली। शिक्षिकाओं ने बच्चों से मिलजुल कर पर्व मनाने को प्रेरित किया।
विद्यालय में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ जमकर होली खेली। बच्चों ने शिक्षक शिक्षिकाओं के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने बच्चों को होली का महत्व बताया और केमिकल युक्त रंगों से दूर रहने की सलाह दी। वहीं प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बच्चों से होली पर्व मिलजुल कर मनाने की अपील की। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।