कलीनगर। जल शक्ति मंत्रालय दिल्ली से आई टीम ने बृहस्पतिवार को गोमती उद्गम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण। टीम ने एसटीपी को लेकर जगह की स्थिति को परखा। इसके साथ अविरल धारा की संभावनाएं तलाशी। टीम ने शारदा डैम और उससे जुड़ी नहरों की स्थिति को भी देखा। इसके बाद टीम ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मिलकर चर्चा की। संवाद