फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुल्हन करती रही इंतजार, पर दूल्हा नहीं लेकर आया बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरखेड़ा का मामला, बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर से आनी थी बारात
विज्ञापन

- दोनों पक्षों के बीच हो गया समझौता, लड़के पक्ष ने लौटाया सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। वर पक्ष के बरात लेकर न पहुंचने पर शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। इससे दुल्हन मायूस हो गई। परेशान परिजनों ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लड़के वालों ने दहेज में लिया सामान लौटा दिया।
बरखेड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह शाहजहांपुर के गांव कंचनपुर निवासी सुनील के साथ तय हुआ था। गोद भराई में मोटरसाइकिल, तीन लाख रुपये और सोने की अंगूठी दी गई थी। 23 फरवरी बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। लड़की पक्ष ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। रिश्तेदार भी पहुंच गए। दुल्हन भी सजकर बरात आने का इंतजार करने लगी, लेकिन रात तक बरात नहीं आई। इससे सारी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष बरखेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को सारी बात बताई। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने लड़के पक्ष को बुलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों ने आपस में समझौता कर लिया है। लड़के पक्ष ने सामान वापस कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़के के किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिस कारण वह शादी नहीं करना चाहता था। सामान मिलने के बाद लड़की पक्ष भी राजी हो गया और शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें