फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ ने सोने की बताकर थमा दी पीतल की अंगूठी

Mon, 19 Jun 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक किशोर घर में रखी सोने की अंगूठी चोरी छिपे लेकर सर्राफ की दुकान पर बेचने पहुंच गया। सर्राफ ने अंगूठी छीनकर अपने पास रख ली। किशोर के बताने पर परिवारीजन अंगूठी लेने पहुंचे तो सर्राफ ने धोखाधड़ी करके पीतल की अंगूठी थमा दी। पीड़ित पक्ष के विरोध करने पर सर्राफ ने गाली गलौज करके भगा दिया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उनका 11 वर्षीय पुत्र सक्षम घर में रखी की सोने की अंगूठी चुपचाप लेकर रंगीलाल चौराहा स्थित एक सर्राफ के यहां बेचने गया था। आरोप है कि सर्राफ ने अंगूठी छीनकर अपने पास रख ली और किशोर को रुपये दिए बगैर भगा दिया। इसका पता लगने पर परिवारीजन पहुंचे तो सर्राफ ने सोने के बजाए उसी तरह की पीतल की अंगूठी थमा दी। दो दिन बाद अंगूठी पहनने पर पीड़ित को अटपटा लगा। उन्होंने जेपी रोड स्थित एक सर्राफ के चेक कराई तो अंगूठी पीतल की निकली। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने हंगामा किया। इसके बाद सर्राफ ने खुद की गलती स्वीकार की और 75 सोना बताकर कम शुद्धता वाली अंगूठी लौटा दी। दोबारा चेक कराने अंगूठी असलियत सामने आई। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करके भगा दिया। दोबारा दुकान में आने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच ठेका चौकी प्रभारी रहमत खां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें