फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर जनवरी का वेतन देने की मांग को लेकर बेसिक शिक्षकों द्वारा दी गई चुनाव बहिष्कार की चेतावनी का मामला अभी निपटा नहीं है। अब प्रेरकों ने भी बकाया मानदेय का भुगतान न होने के विरोध में 15 फरवरी को होने वाले मतदान का बहिष्कार का निर्णय लिया है। जिले में करीब 599 लोक शिक्षा केंद्र हैं। इन केंद्रों पर एक पुरुष व एक महिला प्रेरक की तैनाती की गई। प्रेरकों का मुख्य कार्य 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग तक के निरक्षरों को साक्षर करना है, लेकिन विभागीय हीलाहवाली के चलते अधिकांश शिक्षा केंद्र महज कागजों में चल रहे हैं। इनमें तैनात प्रेरकों को भी लंबे अरसे से मानदेय भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन दिए गए लेकिन प्रेरकों की समस्या का निदान आज तक नहीं हो सका। इधर प्रेरकों ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर बकाया मानदेय का भुगतान न होने व एक फरवरी को सभी प्रेरकों को नवीनीकरण न होने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर वोट न डालने की चेतावनी दी। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार ने बताया कि प्रेरकों का मानदेय शासन स्तर से भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक प्रेरकों को मानदेय नहीं दिया गया है। कहा कि यदि प्रेरकों के खातों में मानदेय नहीं भेजा गया और एक फरवरी को नवीनीकरण नहीं किया गया तो जिले भर के प्रेेरक विधान सभा का चुनाव का बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें