फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर से टेंपो लेकर निकले चालक का नहर में मिला शव

Tue, 18 Jun 2024 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर से टेंपो लेकर निकले चालक का शव बनकटी नहर के पास मिला। जान-पहचान के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव पिपरिया अगरू निवासी गिरीश (45) टेंपो चलाते थे। सोमवार की सुबह करीब सात बजे वह टेंपो लेकर निकले। इसके बाद गांव के ही लोगों को लेकर वह न्यूरिया गए थे। सवारियां छोड़ने के बाद वह वहां से चले आए। इसके बाद परिजनों को जान-पहचान के लोगों ने जानकारी दी, कि गिरीश बनकटी नहर में डूब गए।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब तक शव नहर से निकाल लिया गया था। वह लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जब वह लोग वहां पहुंचे, तो उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। मैमो के आधार पर न्यूरिया पुलिस शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। न्यूरिया थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें