फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चौथे दिन हरदोई ब्रांच नहर से बरामद हुआ युवक का शव

Sat, 15 Jun 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। चार दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को चांदूपुर गांव के निकट हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रेमिका और उसके माता-पिता पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव चंदुइया निवासी कुमारेश मंडल (28) पुत्र सुनील मंडल 11 जून की सुबह से लापता थे। कलीनगर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर किनारे उनकी बाइक खड़ी मिली। बाइक के पास में ही मोबाइल फोन और चप्पलें भी मिली। राहगीरों की जानकारी पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी।
नहर में डूबने की आशंका जताकर पुलिस खोजबीन में जुटी थी। शुक्रवार सुबह करीब चार किलोमीटर आगे चांदूपुर गांव की सीमा में युवक का नहर में से शव बरामद किया गया। मृतक के भाई संजीत मंडल का कहना है कि कुमारेश गुजरात में काम करते थे। दस दिन पहले ही वह घर आए थे। एक दिन रुकने के बाद वह यह कहकर घर से गए कि युवती और उसके माता-पिता ने शादी की बातचीत करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

इसके बाद करीब चार दिन रमनगरा स्थित बहन के घर रुके। 11 जून की रात से वह लापता हो गए। परिजनों ने प्रेमिका और उसके माता-पिता पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन युवती पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें