फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडल लूटकर भाग रहे बाइक सवार की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
पूरनपुर के बंडा हाईवे पर इस महिला का लूटा गया कुंडल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। पति के साथ बाइक से घर लौट रही गांव पुन्नापुर टांडा निवासी वीरेंद्र की पत्नी विमला का बाइक सवार बदमाश ने चलती बाइक से एक कुंडल खींच लिया। दंपती के शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

घटना बंडा हाईवे पर मंगलवार शाम करीब छह बजे हुई। गांव पुन्नापुर टांडा निवासी वीरेंद्र अपनी पत्नी विमला देवी के साथ पूरनपुर से खरीददारी कर बाइक से घर लौट रहा था। मदारपुर मोड़ के समीप पीछे से पहुंचे बाइक सवार ने चलती बाइक से झपट्टा मारकर विमला देवी का एक कुंडल खींच लिया और भागने लगा।
दंपती के शोर मचाने पर कुछ लोग वाहनों पर सवार होकर आरोपी का पीछा करने लगे और कुछ दूरी पर जाकर उसे पकड़ लिया। पिटाई कर आरोपी को घुंघचाई पुलिस चौकी में पुलिस को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज मंगल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके पास लूटा गया कुंडल नहीं मिला है। नामजद तहरीर मिली है। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें