बीसलपुर के गांव इलाबांस के देवी मंदिर में मेले में की गई सजावट । स्रोत - पुजारी
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव इलाबांस के देवी मंदिर में चल रहे छह दिवसीय वार्षिक मेले में मंगलवार को चौथे दिन बढ़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में 17 मई से वार्षिक मेला चल रहा है। मंगलवार को मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह-तरह की मनौतियां मानी। पुजारी कृष्णानंद गिरि ने बताया कि 23 मई की शाम को मेले का समापन हो जाएगा। संवाद