फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जय गंगा मैय्या से गूंजे नदियों के तट

Mon, 17 Jun 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गंगा दशहरा पर्व रविववार को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। इस दौरान जगह-जगह मेला और भंडारे का आयोजन भी हुआ। धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

गंगा दशहरा के मौके पर ब्रह्मचारी घाट पर तड़के से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां पर लोगों ने स्नान कर पूजन किया। इसके बाद दान पुण्य किया गया। घाट पर ही लोगों ने धार्मिक आयोजन किए। शाम तक घाट पर लोगों की भीड़ दिखी।
पूरनपुर में शारदा नदी के धनाराघाट पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्नान करने के बाद सभी ने दान पुण्य किया और कथा सुनी। इस दौरान वहां पर मेला भी लगा। घाट पर पूरनपुर के अलावा हजारा क्षेत्र के भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन

बीसलपुर में माला नदी के बुहिता घाट पर मेला लगा। मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। मेले में लगी दुकानों और खेल तमाशों में काफी भीड़ रही। नगर के डाकखाना रोड पर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। यहां सूर्य प्रकाश मिश्रा, वीरेश सिन्हा, सुनील मौर्य, राजू सक्सेना, लवी मिश्रा, अनमोल आदि मौजूद रहे। दुबे चौकी रोड स्थित पंचमुखी मंदिर के द्वार पर नवीन पांडेय, नरेंद्र शर्मा आदि ने शरबत वितरण किया।
चुर्रासकतपुर क्षेत्र में देवहा नदी के भौंरुआ और शेखापुर घाट पर मेले लगे। गांव परेवा, किशनी, मितेपुर, मलकपुर, पटनिया, और चौसर हरदोपट्टी में लोगों ने राहगीरों को शरबत पिलाया।
.......
गोमती उद्गम स्थल पर लगा मेला
कलीनगर। गंगा दशहरा को लेकर रविवार को गोमती उद्गम स्थल पर मेला लगा। श्रद्धालुओं ने गोमती में डुबकी लगाने के साथ तट पर प्रसिद्ध बाबा दुर्गानाथ और गोमती मैया के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। यहां आसपास के कई गांवों से लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों से पहुंचे। संवाद

खानपान की दुकानों पर रही भीड़


जहानाबाद। ग्राम कल्याणपुर चक्रतीर्थ में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। मेला में खानपान की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ देखी गई। बच्चों ने झूले का आनंद लिया। संवाद



.....



कतार में लगकर की पूजा



घुंघचाई/बरखेड़ा। गंगा दशहरा पर क्षेत्र के मंडनपुर जंगल में स्थित सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए लंबी कतारें लग गईं। मेले में लगी दुकानों पर भी देर शाम तक भीड़ जमा रही। वहीं, बरखेड़ा क्षेत्र में जगह-जगह शरबत वितरण हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें