फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की लीला देखकर दर्शक हुए भावुक

विज्ञापन
बीसलपुर की रासलीला में सुदामा चरित्र लीला का किया गया मंचन।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। रासलीला मेंं मंगलवार को श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की लीला का मंचन हुआ। इस देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

लीला में दर्शाया गया कि जब सुदामा की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई तो उनकी पत्नी उन्हें उनके बालसखा भगवान श्रीकृष्ण के पास जाने के लिए कहा। जाते समय भेंट में देने के लिए थोड़े चावल पोटली में बांधकर दे दिए। वहां पहुंचने पर श्रीकृष्ण के दरबारी सुदामा का फटा हाल देखकर मजाक बनाते हैं और मुलाकात नहीं कराते।
विज्ञापन


इससे मायूस होकर सुदामा घर लौटने लगते हैं। श्रीकृष्ण अपनी अंतर दृष्टि से सब कुछ देख लेते हैं और सुदामा को लाने के लिए पैदल ही दौड़ पड़ते हैं। गले मिलने के बाद वह सुदामा को महल में ले आते हैं। इसके बाद वहां की लीला का मंचन होता है। यहां काफी समय व्यतीत कर जब सुदामा गांव लौटते हैं तो वहां पक्का महल और शानौशौकत देख दंग रह जाते हैं। उनकी पत्नी बताती हैं कि ऐसा श्रीकृष्ण के आदेश पर हुआ है? इसके बाद ही लीला का विराम दे दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें