फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भंगा मोहम्मद गंज पुल की एप्रोच रोड कटी, आवागमन बंद

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण करती एडीएम।स्रोत:एडीएम
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। नेशनल हाईवे से होते हुए भिकारीपुर-पीलीभीत जाने वाले मार्ग पर भंगा मोहम्मद गंज पुल की बाढ़ के कारण एप्रोच रोड कट गई है। इससे पुल से आवागमन बंद हो गया है। जानकारी होने पर अपर जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के माधोपुर चौराहे से पीलीभीत शहर को जाने वाले रास्ते पर बने देवहा नदी के पुल की एप्रोच रोड बाढ़ के पानी से कट गई और पुल से कुछ दूरी पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह कटकर नदी में समा गया। उस जगह नदी की धार बहने लगी। जिससे यहां आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।
सड़क कटने से लगभग दो दर्जन गांवों का संपर्क अमरिया तहसील मुख्यालय से टूट गया। जानकारी होने पर शुक्रवार को एडीएम ऋतु पूनिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि नगरिया काॅलोनी व भंगा मोहम्मद गंज के बीच सड़क का लगभग 100 मीटर हिस्सा नदी में समा गया है। देवहा नदी ने किसानों की सैकड़ों बीघा फसल व जमीन को काटकर नदी में तब्दील कर दिया है। नदी की धार खेतों की ओर भी बहने लगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल व सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग के बंद होने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को अमरिया तहसील तक पहुंचने के लिए 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। एडीएम ने वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों को नदी में पानी कम होने पर काम कराने के निर्देश दिए।



इन गांवों का टूटा संपर्क

देवहा नदी का पुल का निर्माण वर्ष 2015 में किया गया था। यह पुल तहसील अमरिया से भंगा मोहम्मद गंज, भिकारीपुर, कुर्रा,कुर्री, धनकुना राफियापुर, महचंदी, उगनपुर, सिमरिया गौसू सहित करीब दो दर्जन से ज्यादा गांवों को जोड़ता है। अब लोगों को 40 किलाेमीटर का फेर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। नदी में पानी कम होने के बाद सड़क और एप्रोच रोड को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- ऋतु पूनिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें