आरडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया।
स्कूल के संस्थापक धर्मेंद्र कुशवाहा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक रश्मि सिंह ने विद्यालय का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रूबी कुशवाहा, सुनील अवस्थी, मयंक गुप्ता, प्रीति सिंह, संजीव सिंह, सीमा कुशवाहा, युनूस खां, आमिर हसन, धर्मेंद्र कुमार,मुकेश कुमार और पूजा शर्मा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में शुभ्रा, प्रिंसी, मधुवाला, आस्था, ज्योति, अदिति, रिया, आन्या, हितेश, कोमल, महिमा, तानिया, नेहा बी, अर्पिता, शिवम, हिना खां, हर्ष, नोमान और अनामिका आदि बच्चों ने तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता प्रबंधक ने और संचालन प्रधानाचार्य ओके गंगवार ने किया।