फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Sun, 07 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
विज्ञापन
पंटून पुल पर फैली अव्यवस्थाओं में लंबे समय बाद भी सुधार न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नारेबाजी कर सभी ने प्रदर्शन किया। शारदा नदी के धनाराघाट पर बना पंटून पुल का एक सप्ताह पूर्व टोल टैक्स फ्री कर दिया गया था। उसमें सुधार को लेकर प्रशासन की ओर से कोई गंभीरता नहीं बरती जा सकी है। इसमें लगी लोहे की प्लेटें हट गई हैं। रास्ते में जगह जगह गड्ढे व धूल से राहगीर परेशान हैं। हादसे आए दिन हो रहे है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इधर पूरनपुर-टाटरगंज और खजुरिया की यात्री बसों के संचालक मनमाना किराया वसूलने में लगे हैं। रविवार को ग्रामीणों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अव्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध जताते हुए डीएम को ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रंजीत सिंह, जगजीत सिंह, अवतार सिंह, कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह, नवजोत सिंह , हरसिमरन, पुनीत यादव आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें