नोटबंदी की समय सीमा पूरी होने में मात्र एक दिन शेष है लेकिन बैंक व एटीएम के बाहर लाइन खत्म नहीं हुई है। हां लोगों की संख्या कुछ कम हुई है। बुधवार को सभी बैंक से रुपये मिले लेकिन कुछ एटीएम बंद रहे। दोपहर करीब 11 बजे छतरी चौराहा के निकट एचडीएफसी के बंद एटीएम के बाहर कुछ लोग खड़े दिखे इसी तरह स्टेट बैंक की सिटी शाखा का एटीएम बंद रहा। सेंट्रल बैंक के एटीएम में 15-20 लोग लाइन में मिले।