फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में एक नामजद आरोपी का चालान कर दिया गया है। वहीं पुलिस को अब तक किशोरी नहीं मिली है और मुख्य आरोपी का भी सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी को छह मई को दोपहर करीब दो बजे मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी दो युवक बहला फुसलाकर उस समय ले गए, जब किशोरी की मां और पिता मजदूरी करने गए थे। किशोरी की मां ने बताया कि घटना की सूचना उसने उसी दिन पुलिस को दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। किशोरी और मुख्य आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें