बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर लेजाई गई किशोरी को बुधवार को मानपुर चौराहे से बरामद कर लिया।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व एक किशोरी को कुछ लोग बहला फुसलाकर ले गए थे। किशोरी के पिता ने अगले दिन रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट में आरोपियों को अज्ञात बताया गया था। पुलिस ने बुधवार को सुबह मानपुर चौराहे से किशोरी को उस समय बरामद कर लिया, जब वह पीलीभीत जाने वाली बस की प्रतीक्षा कर रही थी।
पुलिस को देखकर किशोरी के साथ के आए लोग खेतों में होते हुए भाग गए। एसएसआई सलमान अली ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर भेजा गया है। संवाद