फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: थापा और चिमचिम पहलवान ने जीतीं इनामी कुश्ती

Wed, 23 Sep 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मेला बरखेड़ा के दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में मंगलवार को हुए दंगल में थापा और चिमचिम पहलवान ने इनामी कुश्ती जीतीं।
विज्ञापन

चिमचिम डोंगरा और महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान के बीच हुई 1100 रुपये की इनामी कुश्ती में चिमचिम विजयी रहे। थापा और नकाबपोश के मुकाबले में थापा ने बाजी मारी। अकरम अशोकी देवा शरीफ और देवा बनारस तथा मुन्ना टाइगर और चिमचिम डोंगरा के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे। ऐपिल पहलवान और थापा के बीच हुई 1100 रुपये की इनामी कुश्ती में भी थापा ने जीत दर्ज की। विजयी पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें