पांच केंद्रों पर दो पालियों में हुई टीईटी परीक्षा
सोमवार को शहर के अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) शांतिपूर्ण ढंग से हुई। पांच केंद्र पर हुई परीक्षा की दोनों पालियों में 5030 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 392 अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की देखरेख में हुई अध्यापक पात्रता सुबह 10 बजे से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, बेनहर पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज व रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रारंभ हुई। प्रथम पॉली की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 12.30 बजे और दूसरी पॉली की परीक्षाएं 2.30 बजे से पांच बजे हुई। एडीएम अजयकांत सैनी ने भी कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पांच केंद्रों पर दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 5422 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमें 392 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 5030 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी।