फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरा-शीतलहर से कांपा तराई, तीन डिग्री गिरा पारा

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नए साल के पहले दिन धूप निकलने से राहत के बाद दूसरे दिन फिर से ठंड प्रभावी हो गई। मंगलवार को तराई क्षेत्र कोहरे व शीतलहर की चपेट रहा। हाईवे पर दोपहर 12-1 बजे तक कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 15.4 डिग्री रह गया। वहीं, न्यूनतम पारा में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी रही और 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूरे दिन लोग ठंड व शीतलहर से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और शीत लहर भी चलती रही। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट आ गई और लोग ठंड से ठिठुरते रहे। हाल यह था कि सड़कों पर सन्नाटा रहा। सोमवार को अधिकतम 18.4 और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन


वर्जन-
तापमान में अभी और गिरावट आएगी। कोहरा भी ऐसा ही रहेगा। शीतलहर भी ऐसी ही चलेगी। - एसएस ढाका, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें