फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी, इसी माह शुरू होगा नौ सड़कों का काम

सार

शहर की जर्जर पड़ी नौ सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य इसी माह शुरू हो जाएगा। जल्द सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।इन 25 सड़कों का भी जल्द शुुरू हो सकता है कामपिछले दिनों सांसद वरुण गांधी ने 120 करोड़ रुपये लागत की 25 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। ललौरीखेड़ा में पीलीभीत-बरेली रोड से कनाकोर बाया सैजना- नवादा खुशहाली, चिनौरा से भीकनपुर वाया जिरौनिया-भूड़ा, जहानाबाद-रिछा रोड से अजीत दांडी और नूरपुर -चांद दांडी, बरखेड़ा ब्लॉक की पीलीभीत -बीसलपुर रोड से दौलापुर, टिकरी माफी से पुरैनिया और अमेडी नदी-बर्रामऊ की सड़क को शामिल किया है।
विज्ञापन
पीलीभीत की रामलीला सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। शहर की जर्जर पड़ी नौ सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य इसी माह शुरू हो जाएगा। इनकी टेंडर प्रक्रिया पूूरी हो गई है। ठेकेदारों को वर्कऑर्डर जारी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। नौ सड़कों को 1.8 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इसमें हॉटमिक्स के साथ इंटर लॉकिंग सड़कें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बेनहर स्कूल, थान सिंह मोहल्ला, दूधिया मंदिर वाली समेत कई सड़कें जर्जर हो चुकी थीं। नगर पालिका ने नौ सड़कों को बनाने के लिए प्रस्ताव बनाया लेकिन बजट न होने के कारण काम नहीं हो सका। बजट मिलने के बाद इन सड़कों को हरी झंडी मिली है। शहर के पॉश इलाके बल्लभ नगर की सड़क भी बनेगी। विद्यामंदिर चौराहा वाली सड़क हॉटमिक्स बनेगी। लेखराज चौराहा से प्रेमकुटी तक सड़क बनेगी।
वार्ड नौ, सात और 16 में इंटर लॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। ओमलॉन से मॉडल सर्विस तक सीसी रोड पड़ेगी। वार्ड पांच में हॉटमिक्स सड़क बनाई जाएगी। एसडीएम सदर व प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका योगेश गौड़ ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। वर्क ऑर्डर बन चुका है। जल्द सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन 25 सड़कों का भी जल्द शुुरू हो सकता है काम
पिछले दिनों सांसद वरुण गांधी ने 120 करोड़ रुपये लागत की 25 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इनका काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसमें पूरनपुर ब्लॉक की जोगराजपुर से सुलतानपुर, पूरनपुर-खजुरिया से टांडा छत्रपति, जगराजपुर नहर से किशनपुर हरिपुर, पूरनपुर दियोरिया रोड से अभयपुर माधोपुर, पूरनपुर खटीमा रोड से बूंदीभूड़, महाराजपुर से मुजफ्फर नगर और खजुरिया से बमनपुरी सड़क शामिल है।
बीसलपुर में गुलंदा से भौनी व कासिमपुर से उल्लिका, मरौरी ब्लॉक की पीलीभीत-खटीमा रोड से पीलीभीत-माधोटांडा रोड वाया भमौरा-सैजना, पीलीभीत पूरनपुर रोड से वाहनपुर वाया कुठिया रठे-अमखेड़ा, पीलीभीत- पूरनपुर रोड से करोड वाया वाहनपुर, पीलीभीत-पूरनपुर रोड से जार कलिया व पीलीभीत-पूरनपुर रोड सिसय्या इघ्रा शामिल हैं।
ललौरीखेड़ा में पीलीभीत-बरेली रोड से कनाकोर बाया सैजना- नवादा खुशहाली, चिनौरा से भीकनपुर वाया जिरौनिया-भूड़ा, जहानाबाद-रिछा रोड से अजीत दांडी और नूरपुर -चांद दांडी, बरखेड़ा ब्लॉक की पीलीभीत -बीसलपुर रोड से दौलापुर, टिकरी माफी से पुरैनिया और अमेडी नदी-बर्रामऊ की सड़क को शामिल किया है। बिलसंडा में बीबीजी रोड भीकमपुर से मुंडिया भगवंतपुर व भीकमपुर-पसगवां तथा अमरिया ब्लॉक क्षेत्र की अमरिया से परेवा वड्यूनीडॉम से बिजटी सितारगंज सड़क शामिल है।
मंडी सड़क की बदहाली नहीं हो रही दूर
अमस चौराहे के बाद सबसे ज्यादा मंडी सड़क जो रामलीला मैदान से होकर निकलती है, उस पर आवाजाही होती है। पिछले कई वर्षों से सड़क बदहाल पड़ी है। बारिश में उसकी हालात और खराब हो गई। न तो नई सड़क डाली गई और न ही पैचवर्क किया गया। गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें