फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दस दिन पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने किया कार्रवाई से इन्कार, पुलिस ने उनकी सुपुर्दगी में युवती को दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दस दिन पूर्व घर से दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती पुलिस व एसओजी टीम को शहर के रोडवेज अड्डे के पास मिल गई। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। युवती उनको सुपुर्द कर दी गई है।
बरखेड़ा के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। युवती के न मिलने पर परिजन और हिंदू संगठन के लोगों ने शुक्रवार को थाने के सामने हाईवे पर जाम लगाया था। एसपी अतुल शर्मा के आश्वासन पर सभी लोग शांत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिए गए समय पर भी युवती नहीं मिली तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोबारा थाने के सामने जाम लगाया था। जो करीब चार घंटे तक रहा। पुलिस व एसओजी टीम को शहर के रोडवेज स्टैंड के पास युवती बुधवार को मिल गई। बाद में परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि युवती को स्वेच्छा से उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन अब किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें